Thursday, October 22nd, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट पार्क में पर्यावरण प्रेमी बच्चों के साथ लगाए पौधे

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ कदम संस्था के पदाधिकारियों, वृक्ष मित्र सुनील दुबे और अन्य सदस्यों ने पौधे लगाए। आज करंज और केसिया के पौधे लगाए गए। मुख्यमंत्री चौहान ने 4 पर्यावरण प्रेमी बच्चों को साइकिल और प्रशंसा-पत्र प्रदान किए। कदम संस्था के साथ जुड़े ये बच्चे भोपाल की भीम नगर बस्ती के निवासी हैं। इन बच्चों ने समय-समय पर पौधे लगाने के साथ ही रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सेदारी की है। पौधा-रोपण के अवसर पर वृक्ष मित्र दुबे के अलावा डॉ. रचना डेविड, योगेश गोरे और राजीव चतुर्वेदी उपस्थित थे।

पौधों का महत्व
करंज आयुर्वेदिक चिकित्सा में महत्वपूर्ण माना गया है। करंज का उपयोग धार्मिक कार्यों में भी किया जाता है। केसिया जावानिका की छाल और पत्तियों का उपयोग आयुर्वेदिक दवाएँ बनाने में किया जाता है।

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय