Monday, October 19th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट सिटी पार्क में मौलश्री और सप्तपर्णी के पौधे रोपे

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्वेच्छ संस्था के पदाधिकारियों के साथ स्मार्ट सिटी पार्क में सप्तपर्णी और मौलश्री के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान ने आयुक्त जनसंपर्क डॉ. सुदाम खाड़े और नव पदस्थ प्रमुख सचिव एवं आयुक्त जनसंपर्क राघवेंद्र सिंह के साथ भी गुलमोहर का पौधा लगाया।

मुख्यमंत्री चौहान ने स्वेच्छ संस्था की गतिविधियों की जानकारी संस्था के पदाधिकारी लोकेश, साकेत और संतोष शर्मा से प्राप्त की।

आज रोपा गयासप्तपर्णी (अल्स्टोनिया स्कोलैरिस) एक औषधि सदाबहार वृक्ष है, जिसका औषधि के रूप में आयुर्वेद में अत्यधिक महत्व है। यह वृक्ष दुर्बलता दूर करने, खुले घावों को ठीक करने तथा पीलिया तथा मलेरिया के उपचार में काम आता है।

मौलश्री एक सुपरिचित वृक्ष है। इसे संस्कृत में केसव, हिन्दी में मोलसरी या बकूल कहा जाता है। मौलश्री एक औषधीय वृक्ष है, इसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है।

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय