Friday, October 23rd, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने रोपे कदम्ब और सप्तपर्णी के पौधे

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट उद्यान में आज कदंब और सप्तपर्णी के पौधे लगाए। इस अवसर पर सांसद खरगोन गजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे, पूर्व विधायक कल सिंह भाबर तथा भगत सिंह नेताम और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज का पौधरोपण जनजातीय क्षेत्रों के विकास और जन कल्याण को समर्पित है। मुख्यमंत्री चौहान ने दो सप्तपर्णी के और दो कदंब के पौधे लगाए।

मुख्यमंत्री चौहान अपने संकल्प के क्रम में प्रतिदिन पौधा लगा रहे हैं। सप्तपर्णी, एक सदाबहार औषधीय वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में बहुत महत्व है। कदंब अपने बड़े पत्तों, नींबू जैसे फल और महक के कारण सभी को प्रिय है।

 

#रोपे कदम्ब और

Source : Agency

पाठको की राय