मुख्यमंत्री चौहान ने कदम्ब और केसिया के पौधे लगाए
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट उद्यान में कदम्ब और केसिया का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान के साथ वक्त की आवाज सेवा समिति के सदस्यों प्राकृत जैन, सुआष्टी शरणागत, सुअनुराधा जैन और सुदिव्या पाटले ने भी पौध-रोपण किया।
पर्यावरण-संरक्षण और सामाजिक उत्थान के लिए कृत संकल्पित समिति द्वारा लगभग 200 पौधे लगाए है और पर्यावरण-संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता के निरंतर प्रयास और प्रेरित किया जा रहा है। समिति के माध्यम से रक्तदान, समय-समय पर गरीब एवं असहाय लोगों, बच्चों को नाश्ता-भोजन और जरूरतमंदों को कपड़े, कंबल आदि उपलब्ध कराए जाते है।
आज लगाया गया कदम्ब, आयुर्वेद में अपने औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है। इसके फूलों का विशेष महत्व है। प्राचीन वेदों और रचनाओं में कदम्ब के सुगन्धित फूलों का उल्लेख मिलता है। केसिया की छाल और पत्तियों का उपयोग आयुर्वेदिक दवाएँ बनाने में किया जाता है।

पाठको की राय