Monday, October 26th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने गुलमोहर, पीपल और हरसिंगार के पौधे लगाए

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में आज रोड सेफ्टी और पर्यावरण-संरक्षण के लिए कार्य कर रहे यूथ जोश वेल्फेयर संस्था के कार्यकर्ताओं के साथ गुलमोहर, पीपल और हरसिंगार का पौधा लगाया। पूर्व महापौर आलोक शर्मा भी उपस्थित थे। संस्था के हेमंत विश्वकर्मा, सुमित त्रिपाठी, मनीष चेलानी, नितिन विश्वकर्मा, जितेंद्र यादव, युवराज शर्मा और राजू ठाकुर पौध-रोपण में सम्मिलित हुए।

संस्था रोड सेफ्टी के लिए जागरूकता कार्यक्रम और महिलाओं को स्व-रोजगार से जोड़ने के लिए निःशुल्क व्यवसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने विशेष शिविर आयोजित करती है। वृक्षारोपण सहित, पर्यावरण-संरक्षण संबंधी अन्य गतिविधियों में भी सक्रिय है। संस्था द्वारा आशीर्वाद वृद्धजन सेवा केन्द्र से वृद्धजन के लिए निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाया जाता है।

पौधों को महत्व
पीपल छायादार वृक्ष है, जो पर्यावरण शुद्ध करता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व है। गुलमोहर को विश्व के सुंदरतम वृक्षों में से एक माना गया है। गुलमोहर की सुव्यवस्थित पत्तियों के बीच बड़े-बड़े गुच्छों में खिले फूल इस वृक्ष को अलग ही आकर्षण प्रदान करते हैं। यह औषधीय गुणों से भी समृद्ध है। हरसिंगार उत्तम औषधीय वृक्ष है। चिकित्सा शास्त्रियों के अनुसार इसका उपयोग कई बीमारियों को ठीक करने में होता है।

 

#Gulmohar#Peepal

Source : Agency

पाठको की राय