Thursday, October 22nd, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने चंपा, बरगद और सप्तपर्णी के पौधे लगाए

मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल ने भी किया पौध-रोपण

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, सप्तपर्णी और चंपा के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल ने भी पौध-रोपण किया। कृषि क्षेत्र में आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए किसान कार्ट टेक सॉल्यूशन स्टार्टअप शुरू करने वाले भोपाल के सर्वमहिपाल सिंह, स्वप्न राज सिंह, पुष्पराज सिंह और सुऊषा तोमर ने भी पौधे रोपे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ रामभरोस चौहान ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। सर्वपिंकेश चौहान, अरविंद, सागर, गौरव तथा पंकज भी साथ थे।

 

 

#सप्तपर्णी के पौधे लगाए

Source : Agency

पाठको की राय