Thursday, October 22nd, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने बरगद, शहतूत और टिकोमा के पौधे रोपे

पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी किया पौध-रोपण

भोपाल :

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, शहतूत और टिकोमा के पौधे लगाए। सामाजिक कार्यकर्ता राहुल कुशवाहा, प्रमोद ठाकरे और टी.वी. चैनल भारत न्यूज के ब्यूरो चीफ अजय भटनागर ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। श्रीमती गार्गी भटनागर, कुमारी ऐश्वर्या भटनागर, श्रीमती सुंदर बाई कुशवाह, सर्वरवि कुशवाह, राहुल राहंगडाले तथा उमेश सोनी भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

 

 

#टिकोमा के पौधे रोपे

Source : Agency

पाठको की राय