Saturday, October 24th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने लगातार 206वें दिन किया पौधारोपण

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में पिंक केसिया का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान अपने संकल्प के क्रम में प्रतिदिन पौधरोपण करते हैं। मुख्यमंत्री चौहान द्वारा 19 फरवरी नर्मदा जयंती के अवसर पर अमरकंटक में प्रतिदिन पौधरोपण का संकल्प लिया गया था। मुख्यमंत्री चौहान द्वारा इस संकल्प के पालन में आज 206वें दिन पौधा लगाया गया है। पिंक केसिया का पर्यावरण तथा सुन्दर फूलों के कारण महत्व है।

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय