मुख्यमंत्री चौहान ने काशी में पौधा रोपा
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वाराणसी के कंपनी बाग में आज नवलका पौधा लगाया। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह साथ थी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वाराणसी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पौध-रोपण का आनंद अद्भुत रहा। मुख्यमंत्री चौहान ने भगवान विश्वनाथ जी से कृपा बनाए रखने की प्रार्थना करते हुए कहा कि यही कामना है कि हम सभी पौध-रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने कर्त्तव्य का निर्वाह करते रहे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री चौहान अपने संकल्प के क्रम में प्रतिदिन पौध-रोपण करते हैं।
#Chief Minister Chouhan planted sapling in Kashi
Source : Agency

पाठको की राय