Sunday, October 25th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने नीम और बरगद के पौधे रोपे

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में नीम और बरगद के पौधे रोपे। अन्नशेष फाउंडेशन की सुश्रेया जैन, सुकीर्ति राजपूत, सुरूचि समुंद्र, अभिषेक साहू तथा प्रांशु राय ने भी पौध-रोपण किया। फाउंडेशन विगत 3 वर्षों से जरूरतमंदों को भोजन, स्वच्छता, पौध-रोपण और बच्चों की सहायता के लिए काम कर रही है। भोपाल सहित जबलपुर, साँची, उज्जैन और रीवा में इनके केन्द्र संचालित हैं। कोरोना काल में भी जरूरतमंद लोगों की मदद की।

आज लगाए गए बरगद के पेड़ को वट वृक्ष या बड़ भी कहा जाता है। इसका धार्मिक महत्व है और आयुर्वेद में भी इसका उपयोग होता है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है।

 

 

#नीम और बरगद

Source : Agency

पाठको की राय