Saturday, October 24th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में मौलश्री और गुलमोहर के पौधे लगाए

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में मौलश्री और गुलमोहर के पौधे लगाए। भोपाल की नुपुर कुंज सोसायटी के सदस्य नितेश जैन, डॉ. कुमुदनी शर्मा, हेमंत पडोडे, संजय खोशल और श्रीमती ऋचा जैन ने भी पौध-रोपण किया।

सोसायटी के सदस्यों द्वारा प्रत्येक रविवार को अपने रहवास क्षेत्र में साफ-सफाई कर कचरे के प्रबंधन के लिए विशेष व्यवस्था की जाती है। आमजन और राहगीरों के लिए पीने के ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है। सोसायटी अपने दोनों गार्डन में प्रत्येक माह पौध-रोपण का विशेष कार्यक्रम करती है और सौंदर्यीकरण के लिए फाउंटेन भी लगाया गया है। सोसायटी के सदस्य पौधों के रखरखाव की जिम्मेदारी के साथ नगर निगम के स्वच्छता संबंधी कार्यों में पूर्ण सहयोग प्रदान करती है।

आज रोपे गए पौधों में गुलमोहर को विश्व के सुंदरतम वृक्षों में से एक माना गया है। यह औषधीय गुणों से भी समृद्ध है। मौलश्री एक सुपरिचित वृक्ष है। इसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है।

 

#Chief Minister Chouhan

Source : Agency

पाठको की राय