Tuesday, October 20th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में गुलमोहर और केसिया का पौधा रोपा

भोपाल 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मिशन पॉसिबल सेव एनवायरमेंट के धनुष एम और हेमंत वाई बी के साथ स्मार्ट उद्यान में गुलमोहर और केशिया का पौधा लगाया। स्वदेश ग्वालियर के समूह संपादक अतुल तारे ने भी पौध-रोपण किया। कर्नाटक के कडुगौडी के धनुष एम और यदगोंदनहल्ली के हेमंत, ग्लोबल वार्मिंग के संबंध में जागरूकता और साक्षरता के महत्व से जन-जन को अवगत कराने के उद्देश्य से साइकिल यात्रा पर निकले हैं। इनका लक्ष्य 29 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेशों की यात्रा 200 दिन में कवर करते हुए 24 हजार किलोमीटर साइकिल चलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में स्थान प्राप्त करने का है। यात्रा बेंगलुरु सौध से 11 जुलाई 2021 को आरंभ हुई थी। यात्रा को रोटरी बेंगलुरु व्हाइट फील्ड सेंट्रल सहित बेंगलुरु के अन्य तीन संगठनों द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है। गुलमोहर को विश्व के सुंदरतम वृक्षों में से एक माना जाता है। गुलमोहर की पत्तियों के बीच बड़े-बड़े गुच्छों में खिले फूल, वृक्ष को अलग ही आकर्षण प्रदान करते हैं। गर्मी के दिनों में गुलमोहर के पेड़ पत्तियों की जगह फूलों से लदे हुए रहते हैं। यह औषधीय गुणों से भी समृद्ध है। केसिया का पर्यावरण तथा सुन्दर फूलों के कारण महत्व है।
 

 

#Chief Minister Chouhan

Source : Agency

पाठको की राय