Tuesday, October 20th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने नई दिल्ली में रोपा अमरूद का पौधा

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान कौटिल्य मार्ग स्थित एनडीएमसी पार्क में पौधा-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने अमरूद का पौधा लगाया और श्रमदान भी किया। मुख्यमंत्री चौहान अपने प्रतिदिन पौधा लगाने के संकल्प के क्रम में भोपाल से बाहर प्रवास पर रहने के दौरान भी पौधा-रोपण करते हैं।

अमरूद या जाम फल का प्राचीन संस्कृत नाम अमृत या अमृत फल है। स्वादिष्ट होने के साथ अमरूद औषधीय गुणों से भी भरपूर है।

 

 

#रोपा अमरूद का पौधा

Source : Agency

पाठको की राय