Sunday, October 25th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने समार्ट सिटी उद्यान में अमरूद और गुलमोहर के पौधे लगाए

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में बुंदेली बौछार वेबसाइट के पत्रकार सचिन चौधरी और अवधपुरी कंचन नगर रहवासी जन-कल्याण समिति के सदस्यों के साथ अमरूद और गुलमोहर का पौधा लगाया। समिति की श्रीमती रीता सिंह, अजय सिंह सेंगर, प्रवीण देशपांडे और श्याम कृष्ण सोनी ने पौध-रोपण किया।

बुंदेली भाषा में संचालित "बुंदेली बौछार" पर्यावरण-संरक्षण से संबंधित संदेशों को विशेष रूप से प्रसारित करती है। पर्यावरण के लिये सक्रिय वेबसाइट संपादक सचिन चौधरी ने अपने जन्म-दिवस के उपलक्ष्य में पौध-रोपण किया। अवधपुरी कंचन समिति पर्यावरण-संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर करते हुए प्रतिवर्ष लगभग 60 पौधे लगा कर उनकी देखभाल भी की जाती है। स्वच्छता के क्षेत्र में भी कार्य करते हुए कॉलोनी के हर घर से गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग एकत्र करवाया जाता है। साथ ही अपने संसाधनों से कॉलोनी में बेहतर साफ-सफाई के साथ रहवासियों तथा नागरिकों को जागरूक भी किया जाता है।

आज रोपे गए पौधों में गुलमोहर को विश्व के सुंदरतम वृक्षों में से एक माना गया है। यह औषधीय गुणों से भी समृद्ध है। अमरूद का प्राचीन संस्कृत नाम अमृत या अमृत फल है। अमरूद स्वादिष्ट होने के साथ औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है।

 

#Chief Minister Chouhan

Source : Agency

पाठको की राय