Friday, October 23rd, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने बादाम का पौधा रोपा

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में आज बादाम का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री चौहान अपने संकल्प के क्रम में प्रतिदिन पौध रोपण कर रहे हैं। आज पौध रोपण के समय अलीराजपुर जिले के कट्ठीवाड़ा के पूर्व जनपद अध्यक्ष भद्दु पचाया भी साथ थे।

बादाम एक मेवा है, जो पेड़ के फल का बीज है। बादाम के पेड़ में गुलाबी और श्वेत रंग के सुंगधित फूल लगते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में यह अधिक पनपता है। एशिया में ईरान-ईराक में यह अधिक मात्रा में होता है। बादाम फाइवर होने से पाचन में सहायक होता है। उच्च रक्तचाप, कब्ज रोग और हृदय रोगों के उपचार में बादाम उपयोगी होता है। यह पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन-ई से भरपूर है।

 

#पौधा रोपा

Source : Agency

पाठको की राय