Sunday, October 25th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने कचनार का पौधा लगाया

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन एक पौधा लगाने के संकल्प में आज स्मार्ट उद्यान में कचनार का पौधा रोपा। कचनार सुंदर फूलों वाला वृक्ष है। कचनार के छोटे अथवा मध्यम ऊँचाई के वृक्ष पूरे भारत में सर्वत्र पाए जाते हैं। प्रकृति ने कई पेड़ पौधों को औषधीय गुणों से भरपूर रखा है। इन्हीं में से कचनार एक है। मार्च मध्य के बाद फूलों से लदने वाले इस पेड़ की पत्तियाँ, तना व फूल आदि सभी उपयोगी हैं। कचनार की गणना सुंदर व उपयोगी वृक्षों में होती है। इसकी अनेक प्रजातियाँ पाई जाती हैं।

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय