Monday, October 26th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने कचनार का पौधा लगाया

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन एक पौधा लगाने के संकल्प में आज स्मार्ट पार्क में कचनार का पौधा रोपा।

कचनार सुंदर फूलों वाला वृक्ष है। कचनार के छोटे अथवा मध्यम ऊँचाई के वृक्ष पूरे भारत में पाए जाते हैं। प्रकृति ने कई पेड़ पौधों को औषधीय गुणों से भरपूर रखा है। इन्हीं में से कचनार एक है। कचनार की गणना सुंदर व उपयोगी वृक्षों में होती है। इसकी अनेक प्रजातियाँ पाई जाती हैं।

 

#कचनार का पौधा

Source : Agency

पाठको की राय