Thursday, October 22nd, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने गुलमोहर का पौधा लगाया

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में गुलमोहर का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान अपने संकल्प के पालन में प्रतिदिन एक पौधा लगाते हैं।

गुलमोहर को विश्व के सुंदरतम वृक्षों में से एक माना गया है। गुलमोहर की पत्तियों के बीच बड़े-बड़े गुच्छों में खिले फूल इस वृक्ष को अलग ही आकर्षण प्रदान करते हैं। गर्मी के दिनों में गुलमोहर के पेड़ पत्तियों की जगह फूलों से लदे हुए रहते हैं। यह औषधीय गुणों से भी समृद्ध है।

 

#गुलमोहर का

Source : Agency

पाठको की राय