Friday, October 23rd, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने आज निवास परिसर में मुनगा का पौधा रोपा

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निवास परिसर में मुनगा का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान अपने संकल्प के क्रम में प्रतिदिन पौधा लगा रहे हैं। सेंजन, मुनगा या सहजन आदि नामों से जाना जाने वाला सहजन औषधीय गुणों से भरपूर है। इसके अलग-अलग हिस्सों में विभिन्न रोगों से रोकथाम के गुण हैं। यह कई प्रकार के मल्टी विटामिन्स, एंटी ऑक्सीडेंट, दर्द निवारक और एमिनो एसिड से भरपूर हैं। सहजन में विटामिन-सी भी बड़ी मात्रा में होता है। इसकी कच्ची-हरी फलियाँ सर्वाधिक उपयोग में लायी जाती हैं।

 

#मुनगा का पौधा रोपा

Source : Agency

पाठको की राय