Monday, October 19th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने पचमढ़ी में लगाया आम का पौधा

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज होशंगाबाद जिले के पचमढ़ी में रविशंकर भवन परिसर में आम का पौधा लगाया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रतिदिन पौधा लगाने के संकल्प के अनुक्रम में मुख्यमंत्री चौहान ने धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह और पुत्र कार्तिकेय सिंह के साथ पौधा-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने उनके द्वारा रविशंकर भवन परिसर पचमढ़ी में पूर्व लगाए पौधों का अवलोकन भी किया।

 

#mango plant in Pachmarhi

Source : Agency

पाठको की राय