Tuesday, October 20th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने लगाया अमरूद का पौधा

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास परिसर में अमरूद का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान अपने संकल्प के क्रम में प्रतिदिन पौध-रोपण करते हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने गत वर्ष 19 फरवरी-नर्मदा जयंती पर अमरकंटक में पौधा लगा कर प्रतिदिन पौध-रोपण का संकल्प लिया था। आज लगाये गए अमरूद का प्राचीन संस्कृत नाम अमृत या अमृत फल है। अमरूद स्वादिष्ट होने के साथ औषधीय गुणों से भरपूर है।

 

#अमरूद का पौधा

Source : Agency

पाठको की राय