Friday, October 23rd, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने निवास परिसर में आंवले का पौधा रोपा

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास परिसर में अनमोल गुणों वाले पौधे आंवले का रोपण किया। आंवला आयुर्वेद में अमृतफल या धात्रीफल कहलाता है। आयुर्वेद के अनुसार आंवला एक ऐसा फल है, जिसके अनगिनत लाभ हैं। आंवले का नियमित उपयोग शरीर की इम्युनिटी बढ़ाता है। आंवला ना सिर्फ त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद है, बल्कि कई तरह के रोगों के लिए भी उपयोगी है। पाचन संबंधित रोगों और पीलिया के लिए आंवला का उपयोग किया जाता है। आंवला में प्रचुर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और न्यूट्रिएन्ट्स होते हैं।

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय