Thursday, October 22nd, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने निवास में आंवले का पौधा रोपा

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है आज निवास परिसर में आंवले का पौधा रोपा। आंवला को आयुर्वेद में अमृतफल या धात्रीफल कहा गया है। आयुर्वेद के अनुसार आंवला एक ऐसा फल है, जिसके अनगिनत लाभ हैं। आंवला नियमित शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है। आंवला न सिर्फ त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद है, बल्कि कई तरह के रोगों के लिए औषधि के रूप में भी काम करता है।  पाचन संबंधित रोगों और पीलिया के लिए आंवला का उपयोग किया जाता है। आंवला में प्रचुर मात्रा में विटामिन, मिनरल और न्यूट्रिएन्ट्स होते हैं, जो आंवला को अनमोल गुणों वाला बनाते हैं।

 

 

#आंवले का

Source : Agency

पाठको की राय