Saturday, October 24th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने शहीद मदन लाल ढींगरा की जयंती पर उन्हें नमन किया

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्तंत्रता संग्राम सेनानी शहीद मदनलाल ढींगरा की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने आज निवास स्थित सभागार में शहीद मदनलाल ढींगरा के चित्र पर माल्यार्पण किया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद मदनलाल ढींगरा का जन्म 18 सितंबर, 1883 को पंजाब प्रांत में हुआ था।  वे 1906 में उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैंड गए। लंदन में ढींगरा प्रख्यात राष्ट्रवादी विनायक दामोदर सावरकर एवं श्याम जी कृष्ण वर्मा के संपर्क में आए। वहाँ के सभी देशभक्त, खुदीराम बोस, कन्हाई लाल दत्त, सतिंदर पाल और काशी राम जैसे क्रांतिकारियों को मृत्यु दंड दिए जाने से क्रोधित थे। परिणामस्वरूप इंडियन नेशनल एसोसिएशन के वार्षिक उत्सव में मदनलाल ढींगरा ने सर विलियम हट कर्जन वायली पर गोलियाँ दाग दीं। जुलाई, 1909 को मदनलाल ढींगरा के केस की सुनवाई के बाद 17 अगस्त, 1909 को ब्रिटिश सरकार द्वारा उन्हें फाँसी दे दी गई।

 

#Madan Lal Dhingra

Source : Agency

पाठको की राय