Wednesday, October 21st, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने लाला लाजपत राय जी की पुण्य-तिथि पर किया नमन

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास सभा कक्ष में लाला लाजपत राय जी की पुण्य-तिथि पर नमन कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में लाला लाजपत राय जी के योगदान का स्मरण भी किया। मुख्यमंत्री चौहान के साथ जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने भी लाला जी को नमन किया। लाला लाजपत राय का 17 नवंबर 1928 को अवसान हुआ था। इसके पहले 30 अक्टूबर को वे साइमन कमीशन के विरुद्ध प्रदर्शन में लाठीचार्ज से गंभीर रूप से घायल हुए थे।

 

#पुण्य-तिथि पर किया नमन

Source : Agency

पाठको की राय