Tuesday, October 20th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने लाला लाजपत राय को किया नमन

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

देश के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय को पंजाब केसरी भी कहा जाता है। लाला लाजपत राय का जन्म 28 जनवरी 1865 को पंजाब के मोगा जिले में हुआ था। लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक और बिपिन चंद्र पाल को लाल-बाल-पाल के नाम से जाना जाता है। लाला लाजपत राय ने स्वामी दयानंद सरस्वती के साथ मिलकर आर्य समाज को लोकप्रिय बनाया। देश के लिए उनकी निष्ठा और देशभक्ति सदैव अमर रहेगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने अपने ट्वीट में कहा है कि "देशभक्ति का निर्माण हमेशा न्याय और सत्य की दृढ़ चट्टान पर ही किया जा सकता है। - लाला लाजपत राय।" 'पंजाब केसरी' के नाम से प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी लाला लाजपत राय जी की जयंती पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन।

 

#लाला लाजपत राय

Source : Agency

पाठको की राय