Sunday, October 25th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने गोस्वामी तुलसी दास की जयंती पर किया नमन

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज महान ग्रंथ रामचरित मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जी को नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने तुलसी जयंती के अवसर पर निवास पर गोस्वामी तुलसीदास के चित्र पर माल्यार्पण किया।

तुलसीदास जी ने अपने जीवन काल में 16 रचनाएँ रची हैं। इसमें मुख्य रूप से ‘गीतावली’, ‘विनयपत्रिका’, ‘दोहावली’, ‘बरवै रामायण’ और ‘हनुमान बाहुक’ हैं। इन सभी रचनाओं से तुलसीदास जी ने कविराज की उपाधि अर्जित की। तुलसीदास जी की कालजयी रचना “रामचरित मानस” है।

 

#गोस्वामी तुलसी दास

Source : Agency

पाठको की राय