Thursday, October 22nd, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने वीर सावरकर की पुण्य-तिथि पर नमन किया

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वातंत्र्य वीर सावरकर की पुण्य-तिथि निवास कार्यालय सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

विनायक दामोदर सावरकर महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी, इतिहासकार, राष्ट्रवादी नेता तथा विचारक थे। उनका जन्म  28 मई 1883 को महाराष्ट्र में नासिक के निकट भागुर गाँव में हुआ था। आर्थिक संकट के बावजूद विनायक सावरकर की उच्च शिक्षा की इच्छा पूरी हुई। उन्होंने अभिनव भारत सोसायटी नामक से क्रान्तिकारी संगठन की स्थापना की। वीर सावरकर को 6 बार अखिल भारतीय हिन्दू महासभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। उनको नासिक प्रकरण में कालापानी की सजा देकर सेलुलर जेल भेज दिया गया। सावरकर ने जेल में 10 वर्ष की लम्बी अवधि तक अत्याचार सहे। उनका अवसान 26 फरवरी 1966 को मुंबई में हुआ।

 

 

#वीर सावरकर की

Source : Agency

पाठको की राय