Saturday, October 24th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने भगवान नरसिंह जयंती पर पूजा-अर्चना की

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान और पुत्र कार्तिकेय चौहान के साथ भगवान नरसिंह जयंती पर श्यामला हिल्स में दादाजी धूनी वाला दरबार स्थित भगवान नरसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान नरसिंह से प्रदेशवासियों के सुख- समृद्धि और कल्याण की कामना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान नरसिंह, भगवान विष्णु के अवतार हैं। भगवान नरसिंह शक्ति एवं पराक्रम के देवता हैं।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय