Sunday, October 25th, 2026

राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री चौहान ने की भेंट

भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राजभवन पहुँचकर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान ने राज्यपाल पटेल को प्रदेश में संचालित विकास की गतिविधियों से अवगत करवाया। उन्होंने 16 मई से 20 मई तक होने जा रहे जन-कल्याण के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री चौहान ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर राज्यपाल का अभिनन्दन किया।

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय