Saturday, October 24th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने सह्रदयता से सुनी सबकी बात

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को बुधनी प्रवास के दौरान उनसे मिलने आये आमजन और विभिन्न संगठन के प्रतिनिधियों से दिल खोलकर बात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने किसी को भी निराश नहीं किया।

मुख्यमंत्री सबसे पहले लकड़ी के खिलौने बनाने वाले कारीगरों से रू-ब-रू हुए। उन्होंने करीगरों की सभी बातें ध्यान से सुनने के बाद उनका समाधान भी किया। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को निर्देश दिए कि लकड़ी पर वन विभाग की लगने वाली फीस को खत्म करें, कारीगरों की समिति बनाएँ, युवाओं को प्रशिक्षण दें तथा विद्युत बिल सम्बन्धी समस्याओं का निराकरण करें। उन्होंने छोटे विक्रेताओं के संग़ठन से बात करने के बाद कलेक्टर को निर्देश दिए कि भोपाल-नागपुर मार्ग खोल दें, जिससे ये पूर्वानुसार व्यवसाय कर सके।

मुख्यमंत्री से अधिवक्ता संघ, बुधनी व्यापारी संघ, नगर परिषद संघ आदि के अलावा विभिन्न गाँवों से कई समाजों के प्रधानों ने भेंट कर अपनी मांगों से अवगत करवाया।

मुख्यमंत्री चौहान से अनेक महिला स्व-सहायता समूह की बहनों ने भी भेंट की। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को समूह द्वारा बनाए गए उत्पाद भी भेंट किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुधनी के सभी 800 स्व-सहायता समूहों को कामकाज के लिए राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।

मुख्यमंत्री बाद में जन-मानस के बीच भी गए और उन्होंने स्वयं उनके आवेदन लिएऍ

 

#sympathetically

Source : Agency

पाठको की राय