Sunday, October 25th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने 13 फीट ऊँचे बरगद को किया अधिरोपित

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के कमला पार्क क्षेत्र में बरगद का वृक्ष अधिरोपित किया। राजधानी भोपाल से संचालित एक मीडिया संस्थान द्वारा पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए शुरू किए गए "एक पेड़-एक जिंदगी" अभियान में पौध-रोपण के बाद मुख्यमंत्री चौहान ने कहा की पौध-रोपण में व्यक्तियों के साथ संस्थाओं की सक्रियता सराहनीय है।

उल्लेखनीय है कि कमला पार्क में लगा 100 वर्ष पुराना बरगद का वृक्ष तूफान से क्षतिग्रस्त हो गया था। मुख्यमंत्री चौहान ने उस धरोहर को जीवित रखने के लिए 13 फीट ऊँचा बरगद का एक नया वृक्ष रोपित किया। मीडिया समूह के भरत अग्रवाल, सुउपमिता वाजपेई तथा राकेश गोस्वामी उपस्थित थे।

 

 

#13 फीट ऊँचे बरगद

Source : Agency

पाठको की राय