मुख्यमंत्री चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी विवेक सागर को किया सम्मानित
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाडी विवेक सागर को शाल और श्रीफल से सम्मानित किया। इस अवसर पर खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया भी उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा विवेक सागर पर मध्यप्रदेश को गर्व है। उन्होंने प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ी को उनके प्रतिनिधित्व के साथ टोक्यो ओलंपिक में मिली विजय और भारतीय हॉकी टीम को कांस्य पदक मिलने पर बधाई दी।
मुख्यमंत्री चौहान ने प्रसन्नता व्यक्त की और विवेक सागर को मिठाई भी खिलाई। इस अवसर पर राजधानी की युवा चित्रकार सुस्मृति श्रीवास्तव ने प्रतिभावान अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर की बनाई तस्वीर मुख्यमंत्री चौहान और विवेक सागर को भेंट की।
#Chief Minister Chouhan honored international hockey player Vivek Sagar

पाठको की राय