Saturday, October 24th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने किया स्व. अमर सिंह को नमन

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सांसद विष्णु दत्त शर्मा के पिता अमर सिंह दंडोतिया जी की प्रथम पुण्य-तिथि के अवसर पर नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने चार इमली स्थित विष्णु दत्त शर्मा के निवास पहुँचकर स्व. अमर सिंह जी दंडोतिया के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके आत्मीय व्यवहार का स्मरण किया। इस मौके पर अनेक मंत्री, जन-प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।

 

#अमर सिंह को नमन

Source : Agency

पाठको की राय