Sunday, October 25th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने पहलवान सुश्री प्रियांशी को पदक जीतने पर दी बधाई

भोपाल

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन जिले की पहलवान सुश्री प्रियांशी प्रजापत को बुलगारिया में विश्व जूनियर कुश्ती चेम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सुश्री प्रियांशी ने सिद्ध कर दिया कि जहाँ चाह हो, वहाँ राह निकल ही आती है। सुश्री प्रियांशी प्रजापत ने 50 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीत कर अपने शहर, प्रदेश और देश को गौरवान्वित किया है।

 

 

#सुश्री प्रियांशी

Source : Agency

पाठको की राय