Thursday, October 22nd, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रतिभावान बॉक्सिंग खिलाड़ियों को दी बधाई

भोपाल


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश बॉक्सिंग अकादमी के प्रतिभावान मुक्केबाज आनंद यादव, अमर सिंह और ऋषभ सिंह को एशियाई यूथ एण्ड जूनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुँचने पर हार्दिक बधाई दी है। इन खिलाड़ियों ने कजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान के खिलाड़ियों को शिकस्त दी है। यह स्पर्धा अम्मान (जोर्डन) में चल रही है।

बॉक्सर आनंद यादव, अमर सिंह और ऋषभ सिंह ने भोपाल के तात्या टोपे नगर स्टेडियम में प्रशिक्षक रोशनलाल से बॉक्सिंग की बारीकियाँ सीखी हैं। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में विभिन्न खेलों की अकादमियाँ खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए तैयार करती हैं।

 

#boxing players

Source : Agency

पाठको की राय