Saturday, October 24th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश के होनहार घुड़सवार को दी शुभकामनाएँ

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भिंड जिले के किसान पुत्र राजू सिंह भदौरिया को पेरिस में घुड़सवारी में गोल्ड मैडल जीतने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राजू सिंह ने प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। प्रदेश के इस होनहार घुड़सवार की यह सफलता युवाओं में ऊर्जा का संचार कर, उन्हें खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी। मुख्यमंत्री चौहान ने उम्मीद व्यक्त की कि राजू सिंह भविष्य में भी नए-नए कीर्तिमान गढ़ेंगे।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय