Sunday, October 25th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की बधाई

भोपाल 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए अपील की है कि 25 और 26 अगस्त को वैक्सीनेशन महाअभियान में पात्र लोग कोविड से बचाव का टीका अवश्य लगवाएँ। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इस रक्षाबंधन पर स्वास्थ्य की रक्षा का महत्व समझते हुए टीके से सुरक्षा के बंधन को सभी भाई-बहन ध्यान में रखें। रक्षाबंधन हमारी संस्कृति से जुड़ा विशेष पर्व है। वर्तमान दौर में कोविड से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाकर जीवन रक्षा की बात सबसे महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि की वैक्सीनेशन जिंदगी का डोज है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी राज्यों को नि:शुल्क डोज उपलब्ध करवाकर संजीवनी देने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह सिर्फ कोविड से बचाव का टीका नहीं बल्कि इसके माध्यम से व्यक्ति के जीवन की रक्षा की कोशिश की गई है। इस महाअभियान को सभी मिलकर कामयाब बनाएँ।
 

 

#Chief Minister Chouhan

Source : Agency

पाठको की राय