Thursday, October 22nd, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने नए मुख्य न्यायाधिपति मलिमथ को दी बधाई

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने म.प्र. उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधिपति रवि विजयकुमार मलिमथ के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित होकर उन्हें पुष्प-गुच्छ भेंट कर बधाई दी। मुख्यमंत्री चौहान ने इस अवसर पर राज भवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल को पुष्प-गुच्छ भेंट किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने नवपदस्थ मुख्य न्यायाधिपति मलिमथ के सम्मान में मुख्यमंत्री निवास में दोपहर भोज भी दिया।

मुख्यमंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री निवास पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल के आगमन पर उनका स्वागत किया। मुख्य न्यायाधिपति मलिमथ जी के अलावा अन्य न्यायाधीश, मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

#मलिमथ को दी बधाई

Source : Agency

पाठको की राय