Saturday, October 24th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने दी स्वर्ण पदक विजेता अंतिल को बधाई


भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आज पैरा ओलंपिक में भारत के लिए उपलब्धियों भरा दिन है। जहाँ अन्य खेलों में भारत को स्वर्ण और रजत 29 एवं 30 अगस्त को हुए विभिन्न मुकाबलों में प्राप्त हुए हैं। वहीं आज शाम सुमित अंतिल ने एथलीट में भारत के लिए स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। यह देशवासियों के लिए हर्ष का विषय है।

मुख्यमंत्री चौहान ने अंतिल द्वारा स्वर्ण पदक हासिल करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मध्य प्रदेश के नागरिकों की ओर से प्रतिभाशाली खिलाड़ी को बधाई दी है।

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय