Thursday, October 22nd, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज 7 करोड़ लगने पर बधाई दी

भोपाल 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज मिलाकर 7 करोड़ का आंकड़ा छू लेने पर सभी संबंधितों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि आज मध्यप्रदेश ने फिर एक नया इतिहास रच दिया है। वैक्सीन की दूसरी डोज भी अब 2 करोड़ लोगों को लग गई है। वैक्सीन की दोनों डोज मिलाकर अब तक 7 करोड़ डोज प्रदेश में लगाई जा चुकी है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि यह प्रदेश की जागरुक जनता और सबके सहयोग से ही संभव हो सका है। मुख्यमंत्री चौहान ने जनता को प्राप्त इस महत्वपूर्ण जीवन सुरक्षा चक्र की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों को बधाई दी है।
 

 

#Chief Minister Chouhan

Source : Agency

पाठको की राय