Friday, October 23rd, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने खिलाड़ी सपना बर्मन को स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाई

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश की बेटी सपना बर्मन को गुजरात में चल रहे नेशनल गेम्स-2022 में हाई जम्प में स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सपना बेटी की इस सफलता पर प्रदेश को गर्व है। उन्होंने स्वर्ण पदक जीत कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 36वें नेशनल गेम्स में मध्यप्रदेश की खिलाड़ी सपना बर्मन ने हाई जम्प में स्वर्ण पदक हासिल कर नया मीट रिकॉर्ड बना कर परचम लहराया है।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय