Monday, October 26th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने 25 समरस ग्राम पंचायतें बनने पर दी बधाई

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश की बुधनी विधानसभा में 25 समरस ग्राम पंयाचतें बनने और 7 वार्डों में जन-प्रतिनिधि निर्विरोध चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि - "मध्यप्रदेश की पंचायतें समरसता और विकास के एक नये रचनात्मक पथ पर अग्रसर हैं। मुझे खुशी है कि बुधनी विधानसभा की भी अब तक 25 ग्राम पंचायतें समरस ग्राम पंचायत बन चुकी हैं।" साथ ही जनपद के 7 वार्ड में भी जन-प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गये हैं। मैं सभी को अपनी शुभकामनाएँ देता हूँ।

 

 

#समरस ग्राम पंचायतें

Source : Agency

पाठको की राय