Friday, October 23rd, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने वृद्धजन दिवस पर दी बधाई

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए जानकारी दी है कि केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठजन और वृद्धजन के हित में अनेक कल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। बुजुर्ग लोग समाज की धरोहर हैं। इनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान के लिए सभी को प्रयत्नशील होना चाहिए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सरकार और समाज द्वारा वृद्धजन के लिए आवश्यक सुविधाएँ विकसित करने के साथ ही उनके सम्मान का भी समुचित ध्यान रखने के प्रयास सराहनीय हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार समस्त वृद्धजन के कल्याण के लिए कृत-संकल्पित है।

इस वर्ष प्रारंभ हुई है हेल्पलाइन

 भारत के उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने वरिष्ठजन के लिए हेल्पलाइन–एल्डरलाइन (टोल फ्री नं. 14567) राष्ट्र को समर्पित की है। गत 28 अप्रैल 2021 से मध्यप्रदेश में यह हेल्पलाइन संचालित है।

 

#वृद्धजन दिवस पर दी बधाई

Source : Agency

पाठको की राय