Friday, October 23rd, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने हरदा जिले में वैक्सीन की शत-प्रतिशत प्रथम डोज लगने पर दी बधाई

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरदा जिले में कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज के शत-प्रतिशत  वैक्सीनेशन के लिए नागरिकों, स्वास्थ्यकर्मियों और जिला प्रशासन को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि यह उपलब्धि आप सबके योगदान का सुफल है। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा कि द्वितीय डोज के लक्ष्य को भी प्राप्त करने के लिए सभी इसी समर्पण, उत्साह से जुट जाएँ। हरदा कलेक्टर संजय गुप्ता ने रविवार को कलेक्ट्रेट हरदा में कृषि मंत्री कमल पटेल की उपस्थिति में एक कार्यक्रम में हरदा जिले में शत-प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन होने की घोषणा की।

 

#Chief Minister

Source : Agency

पाठको की राय