मुख्यमंत्री चौहान ने बच्चों के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल जिले के बिलखिरिया के पास स्थित हथाईखेड़ा बांध में डूबने से दो बच्चों के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। प्रभावित परिवारों की आर्थिक सहायता के लिए भोपाल जिला प्रशासन को निर्देश दिये गये हैं।
Source : Agency

पाठको की राय