मुख्यमंत्री चौहान ने वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन्दौर के वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
राजेंद्र गुप्ता ने इंदौर के समाचार पत्रों में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी। उन्होंने अपनी कर्मठता तथा सहजता से एक अलग पहचान बनाई।
Source : Agency

पाठको की राय