Sunday, October 25th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने नेशनल शूटर नमन पालीवाल की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर के नेशनल शूटर नमन पालीवाल की सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। चौहान ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व. नमन पालीवाल अत्यंत प्रतिभाशाली एवं योग्य खिलाड़ी थे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उनके परिवार को इस वज्रपात को सहने की शक्ति प्रदान करें।

 

#शोक व्यक्त किया

Source : Agency

पाठको की राय