Thursday, October 22nd, 2026

मुख्यमंत्री चौहान द्वारा अंशुमन भार्गव के निधन पर शोक व्यक्त

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दैनिक अंग्रेजी समाचार पत्र हितवाद के स्टेट एडिटर रहे अंशुमन भार्गव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अंशुमन भार्गव मिलनसार और मृदुभाषी व्यक्ति थे। भार्गव का असमय चले जाना पत्रकारिता जगत के लिये अपूरणीय क्षति है।

आयुक्त जनसंपर्क डॉ. सुदाम खाड़े एवं संचालक जनसंपर्क आशुतोष प्रताप सिंह ने भी पत्रकार भार्गव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय