Sunday, October 25th, 2026

मुख्यमंत्री चौहान द्वारा आचार्य ऋषभचंद्र जी महाराज के निधन पर शोक व्यक्त

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोहनखेड़ा के पूज्य संत आचार्य ऋषभचंद्र सुरेश्वर जी महाराज के देवलोक गमन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने अपने संदेश में कहा कि मानव सेवा के मसीहा व जीव दया प्रेमी ऋषभचंद्र सुरेश्वर जी महाराज के विचार और उनका मार्गदर्शन मानवता को सदैव प्रभावित करता रहेगा। ऋषभचंद्र सुरेश्वर जी महाराज धर्म सेवा और कल्याण की पुण्य ज्योत थे। उनके मंगलकारी विचार हमें मानवता और धर्म की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।

 

#आचार्य ऋषभचंद्र

Source : Agency

पाठको की राय